श्री हरि वृद्ध आश्रम में राज्य आनंद संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, भजनों की धुन पर जमकर थिरके बुजुर्ग

विदिशा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर श्री हरि वृद्ध आश्रम में गरिमामय आयोजन, बुजुर्गों के साथ मनाई खुशियां

विदिशा में राज्य आनंद संस्थान (मध्य प्रदेश शासन) के तत्वावधान में टीम आनंदक द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को श्री हरि वृद्ध आश्रम में ‘अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी लायन अरुण सोनी मुख्य अतिथि के रूप में और गायक प्रदीप जैन 'पारस' विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव द्वारा राज्य आनंद संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी अरुण सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बुजुर्गों को सम्मान और आत्मीयता का अहसास होता है। उन्होंने समाज से बुजुर्गों के अनुभव और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया और आयोजकों को इस तरह के आयोजन निरंतर करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिकल ग्रुप के गायक प्रदीप जैन 'पारस' और सपना राय ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गायक पारस ने 'किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार', 'एक बंजारा गाये' और 'सजन रे झूठ मत बोलो' जैसे कालजयी गीतों की प्रस्तुति दी। संगीत की इन मधुर तानों पर वृद्धजन भाव-विभोर हो गए और आनंदित होकर नृत्य करने लगे।

आयोजन के दौरान आनंद विभाग विदिशा द्वारा आश्रम के सभी बुजुर्गों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उन्हें तनावमुक्त और खुशहाल जीवन के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी कराई गईं, जिसमें मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव की मिमिक्री को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के अंत में मास्टर ट्रेनर अंजना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केसर जहां और ज्योति चौकसे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्री हरि वृद्ध आश्रम में राज्य आनंद संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, भजनों की धुन पर जमकर थिरके बुजुर्ग - मध्य प्
श्री हरि वृद्ध आश्रम में राज्य आनंद संस्थान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, भजनों की धुन पर जमकर थिरके बुजुर्ग - मध्य प्

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स