तालबेहट: गहोइ समाज के मधुर गुप्ता बने रक्षा लेखा परीक्षक, समाज ने किया सम्मान.

ललितपुर/तालबेहट - गहोइ समाज की एक और प्रतिभा ने अपनी मेहनत के दम पर सरकारी सेवा में स्थान प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है हरिमोहन कुचया के सुपुत्र मधुर गुप्ता ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर रक्षा विभाग में लेखा परीक्षक (Auditor) के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी नियुक्ति प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (नौसेना) PCDA NAVY, मुंबई में हुई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गहोइ समाज तालबेहट के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उनके निवास पर पहुंचकर शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गहोइ समाज के अध्यक्ष विजय रेजा, आर.एस.एस. के राकेश सावला, उपाध्यक्ष रविंद्र नौगरइया, कोषाध्यक्ष अशोक विलासी, विलासी एकेडमी के अरविंद विलासी, महामंत्री दीपचंद नौगरइया, आय-व्यय निरीक्षक राजेश मुनीम, सदस्य कैलाश मोर, सुनील नौगरइया, समाजसेवी विनोद कुचया, हजारिया टाइम्स के संपादक राजेंद्र गोस्वामी, समाजसेवी संजय बट्टा, अनिरुद्ध परिहार, शशिकांत बट्टा, अनिल रेजा, दीपक लिटोरिया, हेमू गुप्ता, विकास शिवहरे, अक्कू गुप्ता सहित कुचया परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

---

लेखक के बारे में

Deepu Gupta

@deepugupta1310

Reporter Talbehat

0 फॉलोअर्स