बिरधा में डोल ग्यारस पर्व पर निकली भगवान की विमान यात्रा, अखाड़ों के प्रदर्शन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
बिरधा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के विभिन्न मंदिरों से भगवान के विमान निकाले गए, जिनके दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान के विमान के नीचे से निकलकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान किसान इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अखाड़ों के माध्यम से अपने-अपने करतब दिखाए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए इन प्रदर्शनों ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
बिरधा से चंद्रभान भास्कर की रिपोर्ट।