ललितपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दीपक खटीक उर्फ कल्लू पुत्र बल्लू खटीक, निवासी मुहल्ला घुसयाना, थाना कोतवाली, ललितपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक खटीक की उम्र करीब 27 वर्ष है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मु0अ0स0 955/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
यह कार्रवाई 08 सितंबर 2026 को की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मण्डी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ललित उज्ज्वल के साथ कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल रामविलास शामिल रहे।