मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का संगठनात्मक विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोमर ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया संगठन का विस्तार, विभिन्न राज्यों में नई नियुक्तियों की घोषणा

मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनके अधिकार पहुँचाने के संकल्प को गति देते हुए 'मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग' ने अपने संगठन का व्यापक विस्तार किया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा की गई है।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसके तहत उदय भान कुर्मी को प्रदेश अध्यक्ष, अरुण कुमार सोनी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और शिवकुमार तिवारी को प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है।

देश के अन्य प्रमुख राज्यों में भी अनुभवी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें महाराष्ट्र के लिए संतोष नामदेव को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के लिए कुसुम केंतुरा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान के लिए अजय सक्सेना को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

आयोग के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लायन राजकुमार सर्राफ 'प्रिंस' ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोमर की निर्णय क्षमता और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विस्तार केवल पदों का बंटवारा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित में न्याय की अलख जगाने का एक महासंकल्प है।

राष्ट्रीय नेतृत्व और आयोग परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। आयोग ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपनी कर्मठता, सेवाभाव और निष्ठा से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाकर आयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स