जन चौपाल का हुआ आयोजन जिसमें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं.

ललितपुर में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा ने विकासखंड जखौरा के ग्राम खुरा में जन चौपाल का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जन चौपाल में सदस्य कुलदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, शौचालय निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी योजनाओं के संबंध में ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जखौरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि, पंचायत एवं समाज कल्याण), ग्राम विकास अधिकारी खुरा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में अंत्येष्टि स्थल और सड़क निर्माण की मांग रखी।

ग्रामीणों की मांग पर खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बरसात के बाद अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।सदस्य कुलदीप शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आवास जैसी मूलभूत आवश्यकताएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचनी चाहिए, जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याएं रखीं, साथ ही सरकार की जनहितैषी योजनाओं की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कड़े निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स