ललितपुर में रक्षाबंधन के त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली ललितपुर क्षेत्र का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुमेरा तालाब स्थित भुजरिया विसर्जन स्थल पर पहुंचे वहां उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों को परखा और संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी बनाए रखें, ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय स्थिति न बने.दिनांक 28 अगस्त 2026 को किए गए इस सुरक्षा दौरे के दौरान एसपी ने नगर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त की।
इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उनसे अपील की कि वे रक्षाबंधन का त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
साथ ही, उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।