ललितपुर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, समर्पण जनसेवी संस्था ने किया जुलूस का स्वागत:

ललितपुर में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली शहर के वीर सावरकर चौक पर स्वयंसेवी संस्था 'समर्पण' की ओर से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ.

राजकुमार जैन ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। उन्होंने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि आपसी सद्भाव ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि त्योहार हमें एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं समर्पण संस्था के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस पावन अवसर पर सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

वीर सावरकर चौक पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

समर्पण संस्था की इस पहल ने ललितपुर में सामाजिक सौहार्द और एकता का सकारात्मक संदेश दिया है।

लेखक के बारे में

M

@facebook_slgp_slgpwz

0 फॉलोअर्स