ललितपुर। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की रोकथाम के लिए सदर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित ढाबों, परचून की दुकानों और पान की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। हालांकि, इस दौरान कोई भी अवैध मादक वस्तु बरामद नहीं हुई अभियान के तहत विभाग ने नई बस्ती स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विक्रेताओं को पोश मशीन से स्कैन करके ही शराब की बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा, अवैध शराब, अपमिश्रित शराब और ओवर रेटिंग की शिकायतों के दृष्टिगत अन्य शराब की दुकानों पर भी टेस्ट परचेजिंग कराई गई। निरीक्षण के दौरान दुकान में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में दर्ज विवरण से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया आबकारी विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालों की भी चेकिंग की। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान न करने की चेतावनी दी गई और उन्हें केवल सरकारी शराब की दुकानों से ही क्यूआर कोड युक्त शराब खरीदने की सलाह दी गई निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों और विक्रेताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार दुकान संचालित करने, तय एमआरपी पर ही शराब की बिक्री करने और अनुज्ञप्ति की सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। आबकारी निरीक्षक अवंतिका तिवारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।