ललितपुर में निकली एक विशाल कावड़ यात्रा जिसको लेकर जनसेवी संस्था समर्पण द्वारा तुवन मंदिर ग्राउंड में पंडाल लगाकर किया इस यात्रा का भव्य स्वागत.

ललितपुर।

सावन के पावन अवसर पर धर्म और आस्था से सराबोर ललितपुर की सड़कों पर एक बार फिर भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता नजर आयाकावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला कावड़िए भक्ति भाव के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे और मार्ग में लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया यात्रा ने नगर के धार्मिक और सामाजिक माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया इसी क्रम में ललितपुर जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था समर्पण द्वारा शहर के तुवन मंदिर ग्राउंड में विशाल कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ राजकुमार जैन सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कावड़ियों का स्वागत कर उन्हें फूल माला है पहनाई और इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सेवा भावना का विशेष परिचय देखने को मिला।शहर के तुवन मंदिर ग्राउंड से इस कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया और यह यात्रा 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीलकंठेश्वर पाली तक जाएगी यहां श्रद्धालुओं और कावड़ियों के स्वागत के साथ भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा आयोजन में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सेवा भावना का सुंदर संगम देखने को मिला.कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम बनती है ललितपुर में आयोजित इस विशाल कावड़ यात्रा ने इसी संदेश को मजबूती से सामने रखा.

समर्पण संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जैन,मनोज जैन, सुशांत जैन (गोल्डी), अंकुर जैन सानू बाबा, कमलेश सेन, सुनील साहू, अंकित जैन सतभैया, आनंद, हरिशंकर नांगल, डॉ.

सुधीर जैन, राजीव जैन पटवारी, सहित समर्पण समिति के प्रमुख सभी सदस्य गण मौजूद रहे.रिपोर्ट — मनोज जैनLNN न्यूज़

लेखक के बारे में

M

@facebook_slgp_slgpwz

0 फॉलोअर्स