सावन सोमवार पर ललितपुर से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक.

ललितपुर।

सावन सोमवार के पावन अवसर पर शहर के तुवन मंदिर से पाली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के लिए एक भव्य एवं विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कांवड़ लेकर सहभागिता की यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

यात्रा के दौरान रंजीत पाल और अजय राठौर सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।पाली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हुआ।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स