ललितपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है कोतवाली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनमोहन उर्फ डब्बू अहिरवार (32 वर्ष) पुत्र परसुराम अहिरवार, निवासी ग्राम भरतपुरा, थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0- 906/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था।
पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को नियमानुसार गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
उसके खिलाफ कोतवाली थाने में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 210/2023 धारा 327/323/504/506 भादवि और मु0अ0सं0 906/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और उपनिरीक्षक कुलदीप राणा के साथ उनकी टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।