ललितपुर। तालाबपुरा स्थित श्री श्री 1008 श्री बीजासेन माता मंदिर में श्रावण माह के पावन अवसर पर जवारे स्वरूप भुजरिया बोई गईं। मंदिर में भुजरिया की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
मान्यता है कि माता के दरबार में भुजरिया की पूजा करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।श्रावण माह के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
भक्तों द्वारा माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की जा रही है।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी प्रकाश पंडा, चरण सेवक उमेश गोस्वामी, पंकज कुमार रैकवार, महेंद्र सोनी, तरूण, वरूण, अरूण, टिक्कू सोनी सहित अन्य श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।