बिरधा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई और डेयरी दुकानों से लिए गए दूध-पनीर के सैंपल ललितपुर के बिरधा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने क्षेत्र की विभिन्न मिठाई और डेयरी दुकानों से दूध और पनीर के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना है। विभाग द्वारा लिए गए इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि मानकों के अनुरूप इनकी शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। छापेमारी के दौरान दुकान

बिरधा। त्योहारी सीजन को देखते हुए गुरुवार को जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ग्राम बिरधा में मिठाई और डेयरी की दुकानों पर औचक छापेमारी की।

मिलावट की आशंका के चलते विभाग ने तीन प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर और मावा के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिरधा बाजार में नमस्ते इण्डिया दूध डेयरी, राधे कृष्ण दूध डेयरी और श्री देवनारायण स्वीट्स पर कार्रवाई की।

इन दुकानों से दूध, पनीर और मावा के सैंपल सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त और आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विभाग का उद्देश्य आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है, जिसके लिए नियमित रूप से जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रयोगशाला की जांच में किसी भी सैंपल में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाई बिकने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं।

वहीं, विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति है।रिपोर्ट: बिरधा से चंद्रभान भास्कर

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स