(ललितपुर) बिरधा के किसान इंटर कॉलेज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों की तस्वीरों के बीच संविधान निर्माता डॉ.
भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम स्थल पर अन्य महापुरुषों की तस्वीरें तो मौजूद थीं, लेकिन डॉ.
अम्बेडकर की तस्वीर नदारद देख स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया।विरोध जताने वालों का कहना था कि देश की आजादी के आंदोलन और संविधान निर्माण में बाबा साहिब का योगदान अतुलनीय है, ऐसे में राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उनकी तस्वीर का न होना उचित नहीं है।इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डॉ.
भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति, बिरधा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तत्काल पहल की। समिति के सदस्य किसान इंटर कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य को बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की।
साथ ही, उन्होंने कॉलेज प्रशासन से तस्वीर को सम्मान के साथ मंच पर स्थापित करने का अनुरोध किया।प्रधानाचार्य ने समिति के इस कदम की सराहना की और भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी महापुरुषों को उचित सम्मान देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर डॉ.
भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति, बिरधा के सब्बीर खां मंसूरी, रमेश भास्कर, रतिराम गौतम, वृंदावन बौद्ध, चंद्रभान भास्कर, विमलेश कुमार, प्रकाश वर्मा और विशाल भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।