एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए ललितपुर के अरविंद कुमार का चयन

ललितपुर के विकासखंड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार का चयन 'सेकंड एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026' के लिए हुआ है।

यह अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित की जाएगी।स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश तैराकी संघ द्वारा 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी.

सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम स्विमिंग पूल में ट्रायल्स आयोजित किए गए थे। इन्हीं ट्रायल्स के आधार पर मास्टर तैराकों का चयन किया गया है।

उत्तर प्रदेश तैराकी संघ द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी चयनित मास्टर तैराकों की सूची में अरविंद कुमार का नाम क्रम संख्या 9 पर दर्ज है।अरविंद कुमार का चयन पुरुष 35–39 आयु वर्ग के लिए हुआ है।

विस्तृत एंट्री सूची के अनुसार, वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।अरविंद कुमार के इस चयन पर विभागीय अधिकारियों, साथी कर्मचारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

सभी ने उन्हें बेंगलुरु में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स