विदिशा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोहांगी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लायंस अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने स्वच्छंदता और स्वतंत्रता के बीच का अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति जो भी कार्य कर रहा है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाना ही सच्ची देश सेवा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान और स्वल्पाहार वितरण के साथ हुआ। इस आयोजन का सफल संचालन भूपत सिंह किराने किया, जबकि अंत में संस्था प्राचार्य दीपक भार्गव ने उपस्थित अतिथियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैलाश नारायण जाटव, सुलेखा शर्मा, निरंजन अहिरवार, अनीता शर्मा, मधुबाला श्रीवास्तव, ज्योति अनुरागी और नीतू सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

📸 और तस्वीरें