बजरंग सेना संगठन की एक आवश्यक बैठक पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई इस दौरान जिले की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और सावन सोमवार के उपलक्ष्य में शिवार्चन रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला पटेरिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता पाराशर उपस्थित रहीं।
संगठन के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन संजू सेन बुढवार ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ का शिवार्चन रुद्राभिषेक किया आचार्य शिवम चौबे शास्त्री द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक संपन्न कराया गया।
इस दौरान सभी पदाधिकारी भक्ति भाव से भजनों में लीन रहे पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।समीक्षा बैठक के दौरान लंबे समय से भंग चल रही जिले की कार्यकारिणी के संबंध में निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया के निर्देश पर प्रदेश नेतृत्व ने सर्वसम्मति से घोषणा करते हुए डॉ. दीपक पस्तोर को पुनः तीन साल के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
वहीं, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती सपना बबेले को घोषित किया गया। नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया।
प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को जल्द से जल्द जिले की कार्यकारिणी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.
दीपक पस्तोर ने आगामी समय में संगठन के विस्तार और हिंदू धर्म के त्योहारों व आयोजनों को भव्य रूप से मनाने की बात कही। बैठक के अंत में डॉ.
दीपक पस्तोर ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ममता तिवारी, जितेन्द्र नायक, मोनू तिवारी, राजाराम साहू, सुशील श्रीवास्तव, शिव कुमार चंदेल, संतोष कुशवाहा, राजकुमारी दुबे, रामस्वरूप झा, श्याम दीक्षित, संजय सिंह लोधी, गीता पटेल, ममता पुरोहित, ममता, सुहानी मिश्रा, छाया गोस्वामी, गजेंद्र नायक, राम सिंह यादव, रानू राजा प्रधान जेरवारा, संजू सेन, अजय सिंह बुन्देला, विकास सोनी, अंकुर जैन, कृष्णकांत कांकर, संजीव वैद्य, रमाकांत दुबे, दीपेश उपाध्याय, नरेश साहू, जयराम सेन, खुशाल समैया, दीपक नायक, अखिलेश पाठक, राम सिंह यादव, पवन चौबे, पत्रकार अनुराग विदुआ, राम कुमार कांकर, गुरुदत्त रावत, हाकिम सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह राजा गंगारी, कमल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, आशीष कुमार, नेमेंद्र कुशवाहा, तनु कुशवाहा, हरपाल राजा, जितेन्द्र त्यागी, राज कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, रोहित राजपूत, घनश्याम कुशवाहा, अंकेश चौधरी, शिवम कुशवाहा, दीपेश चंदेल, सोनू कुशवाहा डोंगरा कला और मनोज कुशवाहा सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।