नेहरू नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर में सावन के पवित्र माह में चल रहा अखंड रामायण पाठ.

ललितपुर नगर के मोहल्ला नेहरू नगर में अंबेडकर तिराहा के पास स्थित श्री शीतला माता मंदिर, शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम सावन के पूरे एक माह तक निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजू तिवारी महाराज द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के साथ की गई।

इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आ रहे हैं।इस अवसर पर पंडित राजू तिवारी महाराज ने मोहल्ले और आसपास के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्री शीतला माता मंदिर पहुंचकर अखंड रामायण पाठ का रसपान करें और सावन के इस पवित्र माह में पुण्य लाभ प्राप्त करें।

इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स