अवैध रुपयों की मांग और मारपीट के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार.

ललितपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध रुपयों की मांग करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 890/2026, धारा 119(1), 352, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चण्डी मंदिर के पास निवासी निखिल तिवारी पुत्र राजीव तिवारी, अंकित पुत्र दीपचन्द्र चौधरी उर्फ अहिरवार और उदय पारासर पुत्र स्व.

वालकृष्ण पारासर के रूप में हुई है।मामले के अनुसार, वादिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों द्वारा उसके भाई से अवैध रुपयों की मांग की गई थी।

रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान ये तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे।पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक सिंह, कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी, कांस्टेबल सरवन कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स