सर्वेश्वर धाम में नाग पंचमी पर विशेष पूजन, श्रद्धालुओं ने शिव और नाग देवता को अर्पित किया दूध-लावा

ललितपुर जनपद समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की पूजा-अर्चना कर दूध, लावा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।

भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की ललितपुर के सर्वेश्वर धाम मंदिर में परम पूजनीय जगत गुरु श्री कृष्णगिरी जी के सानिध्य में काल सर्पदोष का विधि-विधान से पूजन कराया गया।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और नाग देवता को दूध व लावा चढ़ाया।

मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही, जहां उन्होंने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं का कहना है कि सनातन परंपरा में नाग पंचमी का पर्व विशेष महत्व रखता है।

यह त्योहार सदियों से श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता रहा है।

श्रद्धालुओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।इस दौरान परम पूज्य जगत गुरु श्री कृष्णगिरी जी के साथ भक्त सुरेंद्र सपेरा, ब्रजेंद्र सपेरा, राजेंद्र प्रसाद, रामचंद्र, कपूर चंद और अक्षय सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और सभी के मंगल की कामना की।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स