झांसी, 16 अगस्त 2026 अपना दल (एस) झांसी महानगर की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक रविवार को जानकीपुरम कॉलोनी स्थित जिला महानगर कार्यालय में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपना दल (एस) झांसी के महानगर अध्यक्ष विजय बरार कछवारे ने की.बैठक की समीक्षा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बुंदेलखंड प्रभारी के.के.
पटेल द्वारा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कालका पटेल और क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद खान मंसूरी, शिक्षक मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.
रामचंद्र पटेल और व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव धर्मपाल पटेल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.समीक्षा के दौरान के.के.
पटेल ने महानगर के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संगठन में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने क्षेत्रीय गतिविधियों, संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की गहन समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रत्येक पदाधिकारी द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया बैठक में मनोज गोतिया (विधानसभा अध्यक्ष, झांसी), संजीव झासया (विधानसभा अध्यक्ष, बबीना), आजहर कुरैशी (युवा मंच महानगर अध्यक्ष), ज्ञानमनी सिरोठिया (व्यापार मंच महानगर अध्यक्ष), शोभा कुशवाहा (जिला अध्यक्ष महिला मंच), मोहम्मद मसूद (जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच), दानेश कुरेशी (जिला महानगर उपाध्यक्ष), सुधीर अहिरवार, मुकेश साहू, अरविंद पटेल, सचिन भारती, विशाल वर्मा, सोनू वर्मा (महानगर महासचिव), अरुण यादव, अमित वर्मा, नीरज यादव, सचिन दक्ष वर्मा, करन धनुक, विजय धनुक, फिरोज मलिक, महेंद्र बुंदेला, शुभम शुक्ला, आयुष वर्मा और ऋषभ हर्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनके अलावा विधानसभा स्तर के पदाधिकारी तथा झांसी जिले में निवास करने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।महानगर अध्यक्ष विजय बरार कछवारे ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि महानगर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
बैठक में संगठन की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।