ललितपुर। जनपद ललितपुर के थाना बार में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वीकृत आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद प्रारंभ हुआ है इस अवसर पर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पुलिसकर्मी निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी कार्य कर रही है। थाना बार में आवासीय भवनों का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ललितपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। आवासीय भवनों के निर्माण से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित और व्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। निर्माण पूर्ण होने के बाद थाना बार में तैनात पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल के समीप आवासीय सुविधा मिल सकेगी। इससे उनके परिवारों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा और पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, विधायक रामरतन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक ललितपुर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।