राजकीय मेडिकल कॉलेज में बायोमेट्रिक उपस्थिति और इमरजेंसी वार्ड की जांच की मांग, बु. वि. सेना ने जताई नाराजगी.

ललितपुर। स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि.

सेना की एक आवश्यक बैठक संगठन के प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में ललितपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया बैठक में मुख्य रूप से विगत दिवस जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज में किए गए औचक निरीक्षण का मुद्दा उठाया गया।

इस दौरान चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ के नदारद रहने तथा अपने दायित्वों का उचित निर्वहन न करने पर नाराजगी जताई गई। बु. वि.

सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज घोर अव्यवस्था का केंद्र बन चुका है।

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से कई चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ड्यूटी से गायब रहकर भी पूरा वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि उपस्थिति रजिस्टर में कई दिनों के हस्ताक्षर एक साथ किए जा रहे हैं, और कुछ मामलों में तो आने वाले दिनों के लिए भी एडवांस में हस्ताक्षर किए गए हैं।इन समस्याओं के समाधान के लिए बु. वि.

सेना ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक और फेस स्क्रीनिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाए।

साथ ही, मैनुअल हस्ताक्षर प्रणाली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और ड्यूटी पर तैनात रहने वाले चिकित्सकों व स्टाफ की पिछले दो माह की लोकेशन ट्रेस करने की मांग की गई है।मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड की स्थिति पर चर्चा करते हुए टीटू कपूर ने कहा कि वहां मानवीय संवेदनाओं का अभाव है।

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और जांच के नाम पर टालमटोल की जाती है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इमरजेंसी वार्ड से पिछले दिनों रिफर किए गए मरीजों के मामलों की सत्यता की जांच की जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वे मरीज वास्तव में रिफर किए जाने योग्य थे या नहीं।बु. वि.

सेना ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया और इसे मात्र 'रिफर सेंटर' बनने से नहीं रोका गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।बैठक में राजकुमार कुशवाहा, पं.

मुन्ना त्यागी, मोहम्मद फईम, प्रकाश पेन्टर, शशि राजा, देवेन्द्र राजा, रामसिंह राजपूत, संजू राजा, करन यादव, सुरेश झा, संजय चौहान, प्रिंस, ओमप्रकाश, गफूर खां और अखिलेश राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स