ललितपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, हजारों की संख्या में उमड़े लोग.

ललितपुर में आज वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई.गंधर्व सिंह बाबू जी के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों युवाओं, स्वजातीय बंधुओं और अन्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.यह शोभायात्रा कल्याण सिंह सभागार से शुरू होकर इलाट चौराहा, जेल चौराहा, पानी की टंकी, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा और तुवन मंदिर चौराहा होते हुए अवंती बाई प्रतिमा स्थल पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाज के बंधुओं द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया, पुष्प वर्षा की गई तथा फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थल पर प्रमुख नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में गंधर्व सिंह बाबू जी ने उपस्थित जनसमूह, स्वजातीय बंधुओं और सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में, सौरभ सिंह लोधी (पूर्व प्रधान, सतवांसा) द्वारा डीजे, सैरा पार्टी, ढोल-घोड़ी और मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान समाज की कुछ महिलाएं वीरांगना अवंती बाई की वेशभूषा धारण कर घोड़ों पर सवार होकर चल रही थीं। शोभायात्रा पूरी तरह से सफल, शांतिपूर्ण और अनुशासित रूप से संपन्न हुई।

ललितपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन, हजारों की संख्या में उमड़े लोग. - ललितपुर - LA

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स