श्री सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ललितपुर के तालाबपुरा डोंडाघाट स्थित श्री सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों और विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

छात्राओं द्वारा गाए गए देशभक्ति गीतों ने सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

उनकी इन शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति की ओर से छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

इसके साथ ही मिठाई का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।इस कार्यक्रम में श्री प्रफुल कुमार जैन और शिक्षा मंत्री श्री संजीव जैन सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

लेखक के बारे में

M

@manojjain

0 फॉलोअर्स