ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना पूराकलां पुलिस ने अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संस्कार रावत पुत्र अभय रावत, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी मिशन कंपाउंड, हाल निवासी अयोध्या पुरी, थाना सीपरी बाजार, जनपद झांसी को हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किए गए।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पूराकलां में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त को रिमांड के लिए जनपद ललितपुर के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:अभियुक्त संस्कार रावत के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं:1.
मु0अ0सं0 32/22 धारा 323/336/352/506 भादवि, थाना प्रेम नगर, जनपद झांसी।2. मु0अ0सं0 219/26 धारा 288/125A बीएनएस, थाना सीपरी बाजार, जनपद झांसी।3.
मु0अ0सं0 121/2026 धारा 352/351(3) बीएनएस, थाना पूराकलां, जनपद ललितपुर।4.
मु0अ0सं0 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पूराकलां, जनपद ललितपुर।इस गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अजमेर सिंह और उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।