ए-वतन वतन मेरे आबाद रहे तू’ जैसे गीतों से समां बांधा.

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वाधान में कल्याण सिंह सभागार में ‘एक शाम देश के नाम’ तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं म्यूजिकल कन्सर्ट में कलाकार एवं गायक सुरेन्द्र झां, शिवानी झां एवं उनके साथियों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, ‘ए मेरे वतन के लोगों’, ‘हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए’ और ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी वहीं, भोपाल के कलाकार पवन पाण्डेय ने ‘एरी सखी मंगल गई री’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ और ‘ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू’ जैसे गीतों से समां बांधा इसके अलावा, आयुष्मान डांस कम्पनी ने ‘देश रंगीला’ और ‘तेरी मिट्टी’ पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि डांस दीवाने फॉरलिस्ट की ओर से भी देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर सदर विधायक रामरत कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजय मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, उप निदेशक कृषि और जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता साहिन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स