संगठित समाज की आवाज होती है प्रभावशाली : लक्ष्मीनारायण पटेरिया.अखंड ब्राह्मण महासभा की बैठक खिरिया लटकंजू में संपन्न:

सिलावन। ग्राम खिरिया लटकंजू में अखंड ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित हुई बैठक में समाज को संगठित करने, आपसी एकजुटता बढ़ाने तथा सामाजिक हित के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत आराध्य भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड सचिव लक्ष्मीनारायण पटेरिया ने कहा कि संगठित समाज की आवाज प्रभावशाली होती है।

संगठन के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महासभा का संगठन गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने कहा कि संगठन समाज की रीढ़ होता है।

मजबूत संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जा सकता है।

उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस दौरान रामबाबू दुबे, राजीव शुक्ला, कृष्णकांत चौबे और रजनीश रिछारिया ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में कालीचरण चौबे, अरविंद लिटौरिया, नीरज मिश्रा, सनत पुरोहित, मनोज कौशिक और सोनू त्रिपाठी सहित अनेक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।बैठक में लक्ष्मीनारायण पटेरिया (बुंदेलखंड सचिव), रामबाबू दुबे (मंडल सचिव), कृष्णकांत चौबे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला ललितपुर), राजीव शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष), राहुल शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष, महरौनी), सुनील विदुवा (ब्लॉक प्रभारी), आशीष राजोरिया (ब्लॉक संयोजक), प्रशांत शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अभिषेक पुरोहित (ब्लॉक महामंत्री), मयंक पटेरिया (महामंत्री), बृजेश भोडेले (कोषाध्यक्ष), रजनीश रिछारिया (सचिव), जितेंद्र तिवारी (वरिष्ठ मीडिया प्रभारी) और ऋषि तिवारी (ब्लॉक मीडिया प्रभारी) सहित पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।बैठक का संचालन मयंक पटेरिया ने किया, जबकि अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स