निरोगी काया, खिलखिलाता बचपन और उज्ज्वल कल; बाल स्वास्थ्य शिविर में मिल रहा सेहत का अनमोल हल।
लायंस क्लब विदिशा द्वारा सनराइजर्स स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विदिशा स्थित सनराइजर्स राजीव मेमोरियल स्कूल में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना था। इस दौरान स्कूल के 152 बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह उनका होम क्लब है। शिविर में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुर जैन (MBBS, MD Pediatric) ने बच्चों की विस्तृत जांच की और अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिए। जांच के उपरांत क्लब की ओर से बच्चों को नि:शुल्क दवाइयां और आवश्यक पोषण सप्लीमेंट्स भी वितरित किए गए।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान राहत की बात यह रही कि कोई भी बच्चा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं पाया गया। हालांकि, 107 बच्चों में खून की कमी, वजन एवं लंबाई न बढ़ना, भूख न लगना, बार-बार पेट दर्द, कब्ज, विटामिन की कमी, पढ़ाई में मन न लगना, थकान, चिड़चिड़ापन, दांतों की समस्याएं और आंखों से पानी आने जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं देखी गईं। डॉ. मधुर जैन ने इन समस्याओं से बचाव और सही पोषण को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
शिविर के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ 'प्रिंस', कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू, मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, सेक्रेटरी लायन डॉ. अर्पणा शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह राय, पूर्व अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, लायन विजय कुमार शर्मा और लायन अमित सनस सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के समापन पर क्लब सेक्रेटरी लायन डॉ. अर्पणा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


📸 और तस्वीरें