भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने राकेश कटारे, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाइयाँ बांटी

गुलाबगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर राकेश कटारे की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मुख्य बाजार में एकत्र होकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा मिठाइयों का वितरण कर अपनी खुशी व्यक्त की
कार्यकर्ताओं ने राकेश कटारे के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी उपस्थित लोगों ने कहा कि राकेश कटारे लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे हैं उनकी संगठनात्मक क्षमता तथा किसानों के हित में किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि राकेश कटारे के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा जिले में और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेगे
जश्न के दौरान पूरे बाजार का माहौल उत्साहपूर्ण रहा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा राहगीरों और व्यापारियों को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश कटारे ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने राकेश कटारे, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाइयाँ बांटी - मध्य प्रदेश -

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स