संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय से तेज होगी कार्यवाही अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के दिये निर्देश.

ललितपुर।

जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम एवं दस्तक अभियान को अधिक परिणामकारी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की पंचम अन्तरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि अभी सम्बंधित विभागों द्वारा अपनी कार्ययोजना के अनुरूप अभियान संचालित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन ग्रामों में संचारी रोगों की संभावना अधिक है, वहां विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई जल भराव की निकासी, एन्टी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक गतिविधि का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करते हुए निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें।

बैठक में संचारी रोगों से बचाव के प्रति आम जन को जागरुक करने, घर-घर सम्पर्क अभियान चलाने, दस्तक अभियान के माध्यम से सम्भावित मरीजों की पहचान तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया, साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध करायी जाए, जिससे जनपद की प्रगति की सतत् समीक्षा की जा सके।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी कुॅवर सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 भगवान सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, नगर निकाय, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स