ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा रामकिशोर साहू जी ने सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से आये पवित्र कलशों की कलश शोभा यात्रा का प्रारम्भ सन्त शिरोमणि भक्त गुरु रैदास जी की पूजा अर्चना के साथ आरंभ किया इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मा रामकिशोर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे सन्त शिरोमणि भक्त गुरु रैदास जी की छै सौ पचासवीं जन्म जयंती मनाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रम सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की याद में कर रही है ।इसी क्रम में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्म स्थली गोबरधन बाराणसी से पवित्र कलश ललितपुर आये और मन्दिर में रखे गए।
तत्पश्चात कलश पूजन एवं सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके एवं पूजन करके इस यात्रा को रवाना किया जा रहा है जो जिले के हर बूथ तक जायेगी जहां आम जन इसका पूजन अर्चन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी भक्त काल के महानतम भक्त हैं जो कि भक्त मीराबाई जी के गुरु थे और मीराबाई जी चित्तौड़गढ़ से उनसे मिलने काशी जी आयी थीं।
उन्होंने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहब जी में उनके सैकड़ों पद संग्रहित हैं। उन्होंने कहा कि इस कलश का गांव गांव में आम जन द्वारा पूजन किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में मन से जुटने का आव्हान किया तथा सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों को समाज में फैलाने का आव्हान किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, कार्यक्रम जिला संयोजक बंशीधर श्रीवास, सहसंयोजक बसंती लारिया , गौरव गौतम,सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, हरी सिंह बुंदेला,,जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन,नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला,पूर्व जिला अध्यक्ष गण प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, हरीराम सिंह निरंजन रमेश कुमार सिंह एंड, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी एड,रजनी अहिरवार, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया,डा स्वाधीनता कृष्ण, रुचिका बुन्देला,मोहिनी रजक,मुन्ना लाल रजक,मुन्ना लाल जैन सैदपुर,डा राजकुमार जैन,ई भागीरथ बरुआ, गन्धर्व सिंह लोधी बाबूजी, कमलापति रिछारिया, दिनेश गोस्वामी एड,अजय जैन साईकिल, हाकिम सिंह लोधी,डा दीपक चौबे, राजेश लिटौरिया, अशोक रावत, ध्रुव सिंह सिसौदिया, देवेन्द्र सिंह बरौदिया, अरविंद गुरसोरा,जिला, कोषाध्यक्ष मनीष सड़ैया,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, अनुपमा जैन बजाज, गजेन्द्र प्रताप सिंह लोधी,शिवम पाराशर, कल्लन कुशवाहा,रमेश कुशवाहा नझाई, उमाशंकर भोंड़ेले,रजनी घनश्याम साहू, सोनाली बबेले, देवेन्द्र गुरु,सुनीता पंथ ,दीपक पाराशर, देवेन्द्र तिवारी,मिहरवान सिंह पंथ,मोहनलाल रैकवार, कमलापति रिछारिया, ब्लाक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी, मोहित निरंजन, रुपेश साहू ,सोमेश गुप्ता, संदीप बबेले, विक्रांत रावत,ई बी के पाल, शशिशेखर पांडेय,मण्डल अध्यक्ष गण शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला,नीरज पटैरिया, कृपालु सिंह लोधी,सोवरन सिंह लोधी,देशपत कुशवाहा, देवीसिंह बुन्देला,वृजेश राजपूत , आशीष त्रिपाठी, रामस्वरूप निरंजन, मुकेश पाल, दीपेन्द्र सिंह लोधी, घनश्याम साहू,सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, नीतेश संज्ञा, नासिर मंसूरी, ,रोहित रावत,डा तेजस्व श्रीवास्तव,जगभान सिंह लोधी एड,कल्लन कुशवाहा,पंकज जैन, अरविंद सिंघई,राज झां,अरुण तिवारी मौगान,आदि उपस्थित रहे।