शहजाद नदी पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करने की मांग, कुशवाहा समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन.

ललितपुर।

शहजाद नदी पर निर्माणाधीन पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम किए जाने तथा ललितेश्वरी माता मंदिर एवं कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) के मार्गों को सर्विस रोड के बजाय सीधे अप्रोच रोड से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को कुशवाहा समाज ललितपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि ललितेश्वरी माता मंदिर नगर की प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है।

मान्यता है कि इसी मंदिर के नाम पर ललितपुर नगर का नाम पड़ा।

यहां प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु चुनरी यात्रा, बैंड-बाजे एवं डीजे के साथ शामिल होते हैं।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) कुशवाहा समाज का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भाग लेते हैं।

इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, झांकियां, बग्गियां तथा अन्य वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है।समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि दोनों धार्मिक स्थलों के मार्ग केवल सर्विस रोड से जोड़े गए तो बड़े वाहनों एवं धार्मिक शोभायात्राओं के आवागमन में कठिनाई होगी।

इससे भविष्य में धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के साथ-साथ दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों की गरिमा भी प्रभावित हो सकती है।ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि शहजाद नदी पर बन रहे पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करते हुए ललितेश्वरी माता मंदिर एवं कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) के मार्गों को सीधे अप्रोच रोड से जोड़ा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा नगर की धार्मिक आस्था और परंपराओं का संरक्षण सुनिश्चित हो।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, नगराध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार राहुल कुशवाहा, पंचायत मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा (राजू मुखिया), पंचायत मंडल नगराध्यक्ष कल्ली कुशवाहा सहित गणेश कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, वंदना मेहता, अभिलाषा कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, शंकरलाल कुशवाहा, सुजान कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, परसादी कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, गोरेलाल माते, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र, चंदन, देवेंद्र, श्याम, हरप्रसाद, आशाराम, जगभान कुशवाहा (पूर्व पार्षद), सुरेश, देवेंद्र कुमार, परमानंद, किशन माते, जानकी प्रसाद, वीरेंद्र, रघुवीर, द्वारिका एडवोकेट, प्रमोद कुशवाहा, दस्सू माते, सरमन माते, खेमचंद, दीपचंद कुशवाहा (प्रधान) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

MANOJ JAIN

@admin

Managing Director & Founder | Lalitpur Live TV

5000 फॉलोअर्स