अधिवक्ता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ: सपा नेता नेपाल सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का किया सम्मान:

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सिंह राजपूत ने किया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता हरदयाल सिंह लोधी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, उदयभान सिंह और बादाम सिंह यादव मौजूद रहे.इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट राजेश देवलिया, महासचिव एडवोकेट लखन यादव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अर्चना परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश बाबू समैया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत दीक्षित, चेतराम निरंकारी, अजय कुशवाहा, सह-मंत्री प्रशासन गौरव कुमार सेन, सह-मंत्री पुस्तकालय प्रहलाद सिंह, सह-मंत्री प्रकाशन भारती सिंह सहित वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद खान, मनीष कुमार नायक, राजाराम खटीक, मनीष कुमार शर्मा, रामकुमार वैष्णो, रमाकांत गोस्वामी, राहुल शुक्ला, अर्जुन कुशवाहा, प्रवेश कुमार शर्मा और पुष्पलता प्रजापति को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का एक प्रमुख स्तंभ है और समाजवादी पार्टी सदैव अधिवक्ताओं के सम्मान व उनके अधिकारों के साथ खड़ी रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान जिला महासचिव डॉ.

शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, सुखदयाल अहिरवार, बाबूलाल पाल कुमरौल, अनवर खान, एडवोकेट तिलक सिंह यादव, भजनलाल कुशवाहा, रोहित राठौर, राजेश यादव, एडवोकेट पुष्पेन्द्र यादव, अरशद मंसूरी, गौरव विश्वकर्मा, हुकुम सिंह यादव, रामनरेश यादव, राजेन्द्र यादव, एडवोकेट राजबहादुर सिंह यादव, रवि खटीक, प्रवीण ग्वाला, लाखन यादव रोंडा, गौरव यादव, प्रमोद इमलिया, रविन्द्र कुशवाहा, रुचि यादव, शुभि यादव, मूरत सिंह यादव, बलराम अहिरवार, महेन्द्र यादव, राजेश झा, कृष्ण पाल सिंह यादव, महिपाल सिंह, जितेन्द्र यादव, रविकांत श्रीवास, राहुल गंगासागर, प्रदीप सिंह, संतराम सिंह, साहिद अली, अमन मंसूरी, नरेन्द्र धानुक, मो.

आसिफ, सत्येन्द्र यादव, नवल घावरी, नसीर खान, जितेन्द्र कुशवाहा, चंद्रपाल यादव, अमित यादव, शेर सिंह यादव, यागवेन्द्र सिंह, अनस अहमद, अभि जैन पंसारी, राजकुमार नाहर, जाहर सिंह अहिरवार, विक्की रजक, महेन्द्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स