गुरु पूर्णिमा: श्री नटराज पूजन और कला गुरु सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

ललितपुर।

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संस्कार भारती, ललितपुर के तत्वावधान में श्री सिद्धपीठ चंडी धाम मंदिर स्थित मंगल भवन में 'श्री नटराज पूजन एवं कला गुरु सम्मान समारोह' का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनंत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री चन्द्रेश्वर गिरी महाराज और उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती, ललितपुर के अध्यक्ष श्री बृजमोहन संज्ञा ने की।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। संस्कार भारती के मंत्री श्री के. के.

पाठक ने संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।इस अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं संगीतकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कला विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कला गुरुओं को शाल, श्रीफल, माल्यार्पण एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले कला गुरुओं में संगीत से श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, चित्रकला से सेवानिवृत्त कला प्रवक्ता श्रीमती बृजबाला सेइया, साहित्य से बुंदेली कवि श्री पुरुषोत्तम नारायण पस्तोर तथा अभिनय एवं निर्देशन के क्षेत्र से श्री संजीव बावरा शामिल रहे।साथ ही, कलाकार श्री मनमोहन संज्ञा, ओमकार राजा, प्रो.

संदीप श्रीवास्तव, सुरेंद्र झा, कुमारी शिवानी झा, मास्टर शिवा झा, हर्ष जैन, राजा बृजेंद्र सिंह 'झक्कू राजा' तथा हिमाचल प्रदेश से आए कलाकार संदीप शर्मा एवं अजय शर्मा का भी सम्मान किया गया।समारोह में अवध बिहारी उपाध्याय, देवी प्रसाद पाराशर, संदीप तिवारी, अजय रावत, राजेश यादव, डॉ.

खेमचंद, कवि सुदेश सोनी, रमेश पाठक रवीन्द्र, जयशंकर द्विवेदी, ओ.पी.

बिरथरे, कन्हैया नामदेव, महेश नामदेव, अखिलेश शांडिल्य, हीरानंद जी महाराज, पातालेश्वर जी, दिनेश कुमार पाठक, आर्यन पाठक, अमन त्रिपाठी, मनीष दुबे, सी.पी.

त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रमोद दुबे तथा रामकृपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति की ओर से डॉ.

दीपा सिंधी और वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती पुष्पा झा की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में संस्था के मंत्री श्री के. के.

पाठक ने सभी अतिथियों, सम्मानित कला गुरुओं, कलाकारों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स