अंत्येष्टि के दौरान हुआ हादसा: चिता पर पेट्रोल डालते समय अचानक आग भड़कने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया.

ललितपुर जिले के महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम भौड़ी में एक महिला की अंत्येष्टि के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया चिता पर पेट्रोल डालते समय अचानक आग भड़कने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महरौनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भौड़ी निवासी गज्जू कुशवाहा की पत्नी कुमाबाई का निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया जा रहा था। बताया जाता है कि चिता में लकड़ियां पूरी तरह नहीं जल पा रही थीं।

इसी दौरान मृतका के परिवार का ही युवक अरविंद्र कुशवाहा, पुत्र स्वर्गीय कुटुवां कुशवाहा, एक कुप्पी में बचा हुआ पेट्रोल चिता पर डाल रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पेट्रोल चिता पर डाला गया, अचानक आग की तेज लपटें उठीं और कुप्पी में आग लग गई।

इससे पेट्रोल युवक के ऊपर छिटक गया और वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना से मुक्तिधाम में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों ने तत्काल युवक को सीएचसी महरौनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स