शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई हाथों में तख्तियां और संविधान की प्रतियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक स्तर पर सचिव के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

झांसी जिले के बंगरा ब्लॉक के पलरा गांव से उठी यह आवाज अब सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के लाखों प्रतियोगी छात्रों की मांग बनती जा रही है "शिक्षा पर वार नहीं...

अधिकार चाहिए" के नारों के बीच छात्रों और युवाओं ने पदयात्रा निकालकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई हाथों में तख्तियां और संविधान की प्रतियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक स्तर पर सचिव के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, समयबद्ध भर्ती और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की गई।

छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और भर्ती में देरी से उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेपर लीक को लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए बड़ा ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और अब फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा कठोर सजा का प्रावधान वाला नया कानून जल्द संसद में लाने की तैयारी है।

अब सवाल सिर्फ कानून बनाने का नहीं, बल्कि उसे ज़मीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने का है। छात्रों को उम्मीद है कि उनकी आवाज़ सुनी जाएगी और उन्हें निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिलेगी।

आने वाले दिनों में सरकार के कदम और छात्रों की मांग—दोनों पर पूरे देश की नजर रहेगी।

लेखक के बारे में

Archana Shriwas

@shrivasarchna1

Senior Reporter Mauranipur

1000 फॉलोअर्स