80-वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण अंचलों में शान से फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र पुरस्कृत:

ललितपुर।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया.इसी क्रम में विकासखंड मडावरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग व बलिदान पर प्रकाश डाला सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से आजादी के इतिहास का व्याख्यान किया और नव भारत निर्माण में स्वदेशी अपनाने का मंत्र दिया।

वहीं, शिक्षामित्र अनीता तिवारी ने राष्ट्र की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने और देश के सम्मान में समर्पित रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस मौके पर अहिंसा सेवा संगठन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने किया।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स