ललितपुर जिले के थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय, अमृत सरोवरों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों सहित सभी सरकारी संस्थानों पर तिरंगा फहराया गया।ग्राम पंचायत सचिवालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया।
इसके बाद ग्राम सचिवालय से शहीद चंद्रशेखर आजाद अमृत सरोवर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण के उपरांत पौधारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित किया गया।