नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन 'अभिलाषा' द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-8 जुगपुरा में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ.

ललितपुर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक-8 जुगपुरा में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन 'अभिलाषा' और वार्ड पार्षद उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के दौरान पालिका अध्यक्ष ने सबसे पहले देवगढ़ रोड स्थित जया मेडिकल के समीप प्रस्तावित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण न होने के कारण उन्हें लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे स्कूली बच्चों को भी काफी असुविधा हो रही थी।

इसके उपरांत, पालिका अध्यक्ष ने वार्ड स्थित मां अहिल्या बाई स्कूल के पीछे, पत्रकार अमित लखेरा के मकान की ओर जाने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया। इस दौरान वार्डवासियों ने विकास कार्यों के लिए पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन 'अभिलाषा' ने संबंधित अवर अभियंता और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर पार्षद उदय प्रताप सिंह, अवर अभियंता श्रीमती खुशबू खान, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, पत्रकार अमित लखेरा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन 'अभिलाषा' द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-8 जुगपुरा में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन 'अभिलाषा' द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-8 जुगपुरा में दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स