बामौरकलां। अनाज मंडी के गेट के पास दो नीले रंग की केनों में 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए खड़े एक व्यक्ति को बामौरकलां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जब्त शराब की कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बामौरकलां अनाज मंडी के गेट के पास गुमटी के पीछे एक व्यक्ति दो केनों में कच्ची शराब लेकर खड़ा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद व्यक्ति भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।
दोनों केनों की तलाशी लेने पर एक केन में 40 लीटर और दूसरी में 30 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब मिली। पुलिस ने कुल 70 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटे राजा बुन्देला पुत्र बरजोर सिंह बुन्देला, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरा, थाना बामौरकलां, जिला शिवपुरी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं प्रभारी एसडीओपी पिछोर संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयल, सउनि संदीप कुमार कुजूर, प्रधान आरक्षक नीलम कुमार शर्मा, आरक्षक दर्शन रावत, राहुल लोधी, आकाश सिंह, हरिकृष्ण जाट, अनिल जादौन तथा चालक आरक्षक सत्यवीर गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।