ललितपुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 56 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन,
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के मार्गदर्शन और समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
है अभियान के दौरान कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सचिन्द्र पुत्र सन्तोष कुशवाहा (निवासी बच्चाजेल के पास, मोहल्ला सिद्धनपुरा, थाना कोतवाली), राजेश पुत्र हरगोविन्
द (निवासी देवगढ़ रोड), सिकन्दर खान पुत्र रशीद खान (निवासी सिलगन), फुलुवा उर्फ फूलचन्द्र पुत्र बलदी (निवासी रजवारा), लक्ष्मन पुत्र छुट्टे (निवासी चकमैहरौनी) और रफीक पुत्र लतीफ खाँन (निवासी मु
हल्ला घुसयाना) शामिल हैं इसके अलावा, पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र फूलचन्द्र (उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी कस्बा विरधा), थपप्पू पुत्र लक्ष्मन काछी (उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी ग्राम मसौराखुर्द), अरविन्
द अहिरवार पुत्र दयाली अहिरवार (उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विरधा) और दयाली पुत्र सेतू (उम्र करीब 58 वर्ष, निवासी ग्राम विरधा) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़
कंप मचा हुआ है।