उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों, एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन एवं जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, उनके संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम एवं महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के अवसरों के प्रति भी जागरूक किया गया।
साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करते हुए पुलिस ने आमजन से फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करने की अपील की। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करने और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें आत्मरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा असामाजिक गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
1090 – महिला हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन सेवा
108 – एम्बुलेंस सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन