ललितपुर के श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम में 40 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

ललितपुर स्थित श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण और श्री रुद्र महायज्ञ के क्रम में रविवार का दिन विशेष रहा इस दौरान श्रद्धालुओं ने 40 लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया.कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन बेला में श्री रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत पीठ पूजन के साथ हुई।

इस पूजन में प्रधान यजमान हरीशंकर साहू ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद अपराह्न में श्रीरामचरित मानस का पूजन और आरती संपन्न हुई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ.

रानी श्रीवास्तव, गिरीश खरे और सीमा खरे शामिल हुए।इस अवसर पर कथाव्यास चंद्रभूषण पाठक ने श्रद्धालुओं को भगवान की कथा सुनाते हुए आनंद और आध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि आनंद आध्यात्म की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जो व्यक्ति इसे प्राप्त कर लेता है, उसकी अवस्था आध्यात्मिक दृष्टि से काफी उच्च मानी जाती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बाह्य वस्तुओं में दिखने वाली प्रफुल्लता भौतिकता से जुड़ी होने के कारण अस्थिर होती है, जबकि आत्मिक आनंद चिरस्थायी और समस्वर होता है।

कथाव्यास ने कहा कि बाहरी उपादानों में सुख नहीं होता, बल्कि जो सुख हमें महसूस होता है, वह हमारे अंतस के आनंद का ही प्रकाश है।

उन्होंने समझाया कि यदि भौतिक पदार्थ आनंद के स्रोत होते, तो वे सभी के लिए समान रूप से सुखद होते, जबकि दैनिक जीवन में इसके विपरीत अनुभव होते हैं।

इस भूल को समझकर और सुधारकर ही चिरंतन आनंद की प्राप्ति संभव है।धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक आचार्य पवन शास्त्री सहित अन्य वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, विजय जैन कल्लू, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, ब्रजमोहन संज्ञा, अश्विनी पुरोहित, संदीप तिवारी, शत्रुधन यादव, दिनेश पाठक, मनीष दुबे, रामकृपाल गुप्ता, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, बाबा हीरानंद गिरी और प्रदीप शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स