विदिशा में किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर 'यादें किशोर कुमार' स्वरांजलि संध्या का आयोजन
विदिशा। बॉलीवुड के हरफनमौला गायक और अभिनेता किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के 'लीजेंड्स म्यूजिकल ग्रुप' द्वारा एक विशेष स्वरांजलि संगीत संध्या 'यादें किशोर कुमार' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन के पास स्थित वृंदावन सभागार (होटल) में आयोजित होगा।
ग्रुप के संयोजक प्रदीप जैन 'पारस' ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीतमय शाम में ग्रुप के प्रतिभावान गायक किशोर कुमार के सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि परिस्थिति के अनुसार यदि संभव हुआ, तो शहर की अन्य प्रतिभाओं को भी मंच पर अवसर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कटारे होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता लायन अरुण कुमार सोनी करेंगे। 'लीजेंड्स म्यूजिकल ग्रुप' ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों, कला अनुरागियों और किशोर कुमार के प्रशंसकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वरांजलि संध्या का आनंद लेने का अनुरोध किया है