सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ: रविवार को श्रद्धालुओं ने बनाए 30 लाख शिवलिंग

ललितपुर स्थित श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम में चल रहे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण और श्रीरुद्रमहायज्ञ के आयोजन में रविवार का दिन भक्तिमय रहा।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ 30 लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया।

कार्यक्रम के तहत प्रातःकालीन बेला में श्रीरुद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान यजमान हरीशंकर साहू ने विधिवत पूजन संपन्न किया।इस अवसर पर श्रीरामकथा सुनाते हुए कथाव्यास चंद्रभूषण पाठक ने कहा कि संतों के दर्शन से मनुष्य का मंगल होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को संतों और गुरु के सानिध्य में सत्संग का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कथाव्यास ने कहा कि जीवन में अशांति और परेशानियां तब शुरू होती हैं जब मनुष्य सत्संग से दूर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन प्रभु को पाने के लिए मिला था, लेकिन माया के वशीभूत होकर मनुष्य अपने वास्तविक उद्देश्य से भटक गया है।चंद्रभूषण पाठक ने आगे कहा कि जिस मानव जीवन को पाने के लिए देवता भी तरसते हैं, उसे मनुष्य व्यर्थ में गंवा देता है।

देवताओं के पास भोगों की कमी नहीं है, फिर भी वे मनुष्य देह की कामना करते हैं क्योंकि इसी देह के माध्यम से भक्ति का आनंद, भगवान की सेवा और हरि कृपा से सत्संग का सानिध्य प्राप्त होता है।

उन्होंने संतों के सत्संग को बैकुंठ के सुख से भी दुर्लभ बताते हुए कहा कि मानस में भी लिखा है कि स्वर्ग और मोक्ष के सभी सुख मिलकर भी क्षण भर के सत्संग के बराबर नहीं हो सकते।

उन्होंने सत्संग को एक ऐसा दर्पण बताया जो मनुष्य के चरित्र को न केवल दिखाता है, बल्कि उसे सुधारने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान डॉ. अनूप श्रीवास्तव और डॉ.

रानी श्रीवास्तव ने श्रीरामचरितमानस की महाआरती की।

इस आयोजन में देश के विभिन्न स्थानों से आए संतों ने भी सहभागिता की।सावन के अंतिम सोमवार को होगा सहस्त्रार्चनश्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम में सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रार्चन किया जाएगा।

इस विशेष अनुष्ठान में भगवान शिव को एक हजार प्रकार की सामग्रियां अर्पित की जाएंगी और महारुद्राभिषेक का आयोजन होगा।

इस अवसर के लिए भगवान के एक विशाल पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसका अभिषेक किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स