गुरयाना के शिक्षक विशाल जैन पवा उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए साहित्य सेवी सम्मान 2026 से सम्मानित

ललितपुर। एम.एस.

केशरी पब्लिकेशन द्वारा आजादी महोत्सव के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना के सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा को साहित्य सेवी सम्मान 2026 से विभूषित किया गया है विशाल जैन पवा ने विभिन्न साहित्यिक मंचों और प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने गुरु विषय पर सरसी छंद लेखन, चित्र आधारित लेखन एवं हिंदी साहित्य का इतिहास प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रतियोगिता में उन्हें साधना छंद, गीत एवं वियोग श्रृंगार रस में रोला छंद लेखन के लिए द्वितीय स्थान मिला।इसके अतिरिक्त, आचार्य अकादमी चुलियाणा, रोहतक (हरियाणा) द्वारा जीवन के विविध रंग विषय पर आयोजित दोहा छंद लेखन प्रतियोगिता में उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

साथ ही, मोवरिक थॉट कम्युनिटी द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में भी उन्होंने विशेष स्थान हासिल किया।विशाल जैन पवा को विभिन्न मंचों से विशेष सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।

शारदे छंद संगम मंच, सतना द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता में उन्हें चित्र आधारित कविता लेखन के लिए 'काव्य सारथी' सम्मान, गीत लेखन के लिए 'काव्य पुरोधा' सम्मान एवं दिग्पाल छंद लेखन के लिए 'काव्य शिरोमणि' सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, बोलती कलम एवं मैजिकल पेन इंक स्टार समूह ने उन्हें 'साहित्य रत्न' सम्मान से नवाजा है।साहित्यिक उपलब्धियों के क्रम में, जुलाई-अगस्त माह में अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा की 31 कविताएँ अलग-अलग साझा संकलन पुस्तकों में प्रकाशन के लिए चयनित की गई हैं।

लेखक के बारे में

Surendra Sapera

@saperasurendra50

Reporter Lalitpur Up

0 फॉलोअर्स