जयपुर से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का दल, 20 अगस्त को होगी वापसी..

जयपुर।

बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ का एक दल तीर्थ यात्रा एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए 15 अगस्त को जयपुर से रवाना हुआ यात्रा के शुभारंभ पर संघ के सदस्यों ने श्री दिगंबर जैन मंदिर, महावीर नगर, जयपुर से बस स्टैंड तक तिरंगा झंडा लेकर जुलूस के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया और इसके बाद आगामी यात्रा के लिए बस को रवाना किया.यात्रा के दौरान दल का पहला पड़ाव अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी रहा।

वहां सभी यात्रीगण जैन धर्म का ध्वज लेकर बस पार्किंग स्थल से मंदिर के प्रवेश द्वार तक जुलूस के रूप में पहुंचे।

इस दौरान यात्रियों ने जैन धर्म के नारे और स्लोगन का उद्घोष किया यह दल अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान महावीर जी, ज्ञानतीर्थ मुरैना, टिकटोली, सिंन्होनिया, गोपाचल, स्वर्ण मंदिर ग्वालियर, सोनागिर जी, गोलाकोट, पचराई, ललितपुर, देवगढ़, थूवोन जी, अशोक नगर, गुना, बजरंग गढ़, चाँद खेड़ी, झालरापाटन और केशौरायपाटन की यात्रा करेगा।

यह दल 15 अगस्त की सुबह जयपुर से रवाना हुआ है और 20 अगस्त की रात्रि को वापस जयपुर लौटेगा इस यात्री दल में संघ के मुख्य सदस्य पी.सी. जैन (सी स्कीम), आर.के.

जैन व सरला जैन, अभिनंदन जैन व पुष्पा जैन, मुनेन्द्र जैन व ज्योति जैन, महावीर जैन व मंजू जैन (सेवावाले), नीरज जैन व अंजू सेठी, वीरेंद्र जैन व प्रेम कासलीवाल, वीरेंद्र जैन व सुनीला वोहरा तथा महेंद्र जैन व विमला जैन (संघपति) शामिल हैं।

इससे पूर्व भी जैन मैत्री संघ द्वारा धार्मिक यात्राओं का सफल आयोजन किया गया है। महावीर जैन सेवावाले ने यात्रा के सकुशल संपन्न होने की मंगल कामना की है।

लेखक के बारे में

शोभित जैन

@jainshobhit5

विदिशा REPORTER

0 फॉलोअर्स