तालबेहट। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई तालबेहट की त्रैमासिक बैठक तहसील अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष हरिओम निरंतर और जिला महामंत्री भीष्म प्रताप सिंह उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अवगत कराया गया कि आगामी 19 सितंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।
बैठक में इस समारोह को भव्य रूप देने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इसके साथ ही संगठन के सदस्यता शुल्क और पत्रकार कल्याण कोष में निर्धारित धनराशि को 5 सितंबर तक अनिवार्य रूप से जमा कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सभी सदस्यों को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही, संगठन के सदस्यों से नियमित बैठकों में उपस्थित रहने की अपील की गई।बैठक का संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र सिंह बुंदेला ने किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, तहसील उपाध्यक्ष अमित बुंदेला, महामंत्री महेंद्र सिंह बुंदेला, जीतू सिसौदिया, आशू जैन, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, तहसील मंत्री कुo दीपू गुप्ता, सदस्य राजपाल यादव, लक्ष्मण बुंदेला, ब्रजेश साहू, अशोक नायक और जीतू राजा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।